न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस

(42 Reviews)
Insurer Highlights

लोग पॉलिसीबाज़ार पर भरोसा करते हैं^
9.7 करोड़
रजिस्टर्ड कंस्यूमर्स
51
इन्शुरन्स पार्टनर्स
4.9 करोड़
बेची गई पॉलिसियाँ
पॉलिसीबाज़ार इंडिया के लीडिंग डिजिटल बीमा प्लेटफ़ॉर्म में से एक है
0%
न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस से किफायती योजनाएँ ढूंढें

उन सदस्यों का चयन करें जिनका आप बीमा कराना चाहते हैं

  • अन्य परिवार जन के लिए
  • पीछे जायें
    जारी रखें
    “जारी रखें” पर क्लिक करके, आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स ऑफ़ यूज़ से सहमत होते हैं
    ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे की राशि 4 हो सकती है
    इससे हमें आपके लिए किस्त और छूट की गणना करने में मदद मिलेगी
    पीछे जायें
    जारी रखें
    इससे हमें आपके शहर में कैशलेस अस्पतालों का नेटवर्क ढूंढने में मदद मिलेगी

      लोकप्रिय शहर

      पीछे जायें
      जारी रखें
      अपनी अगली विजिट पर सीधे प्लान्स प्राप्त करें!
      कृपया अपना एक्टिव विदेशी नंबर दें
      पीछे जायें
      जारी रखें
      हम आपके लिए ऐसी योजनाएँ ढूंढेंगे जो आपकी पूर्व-मौजूदा बीमारी को कवर करती हैं

      क्या किसी सदस्य को कोई मौजूदा बीमारी है जिसके लिए वे नियमित दवा लेते हैं?

      व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं

      पीछे जायें

      आप कोविड-19 से कब उबर पाए?

      कुछ योजनाएं एक निश्चित समय के बाद ही उपलब्ध होती हैं

      पीछे जायें

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस

      आज एक ओर जहां महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ती ही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर लोगों के पास इमरजेंसी से निपटने के लिए पर्याप्त धन भी नहीं होता। यही वजह है कि कई बार हम अपने करीबी लोगों का इलाज ठीक से नहीं करवा पाते क्योंकि हमारे पास पैसे नहीं होते।

      न्यू इंडिया एश्योरेंस के बारे में

      न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी हमारे देश की सर्वाधिक पुरानी बीमा कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की स्थापना 1919 में हुई थी। ‌न्यू इंडिया एश्योरेंस का हेड ऑफिस मुंबई में बना हुआ है और इस कंपनी की भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शाखाएं फैली हुई हैं। लगातार उत्कृष्ट काम करते हुए कंपनी ने कई पुरस्कार और उपलब्धियां भी अपने नाम किएं हैं।

      यह बीमाकर्ता कंपनी बहुत प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रदान करती है और यही कारण है इसका पोर्टफोलियो बहुत ही विशाल है। हर वर्ग के लोगों को और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी ने बीमा योजनाएं तैयार की हैं। यदि आप अपने लिए और अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई बेहतरीन स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने चाहते हैं तो आपको न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में आपके बजट के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस मिल जाएंगे।

      अपनी पसंद का न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज चुनें

      ₹1लाख
      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस
      ₹2लाख
      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस
      ₹3लाख
      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस
      ₹5लाख
      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस
      ₹10लाख
      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस
      ₹50लाख
      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं

      प्रमुख विशेषताएं हाइलाइट
      नेटवर्क अस्पताल 1200+
      उपगतदावाअनुपात 103.19
      नवीनीकरण जिंदगी भर
      प्रतीक्षाअवधि 4 साल

      हेल्थ इंश्योरेंस कंपनीज
      Expand

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस लाभ

      न्यू इंडिया एश्योरेंस स्वास्थ्य बीमा योजना लेने पर ग्राहकों को बहुत सारे फायदे होते हैं जैसे कि –

      • कंपनी का नेटवर्क अस्पताल काफी कॉम्प्रिहेंसिव है जिसमें 1200 से भी ज्यादा हॉस्पिटल्स में कैशलेस सुविधा दी गई है। इस तरह से यदि कस्टमर को कोई आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ता है तो तब वह किसी भी नेटवर्क अस्पताल में कैशलेस सुविधा के तहत फ्री में उपचार करा सकते हैं।
      • न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का सॉल्वेंसी रेश्यो भी काफी अच्छा है जो इस बात को दर्शाता है कि कंपनी फाइनेंसियल लाइबिलिटी को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
      • बीमाकर्ता कंपनी नेअपने ग्राहकों कोआपातकालीन स्थिति होने पर कई प्रकार की बीमा योजनाएं बनाई हैं। इसीलिए कस्टमर को काफी कॉम्प्रिहेंसिव स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने का अवसर मिलता है। ‌
      • कंपनी, कस्टमर को जीवन भर पॉलिसी को रिन्यूअल की सुविधा देती है‌ जिसे ग्राहक ऑनलाइन रिन्यू करा सकते हैं।
      • यदि ग्राहक किसी वर्ष क्लेम नहीं करता है तो तब उसे कंपनी नो क्लेम बोनस प्रदान करती है।‌
      • ग्राहक को टैक्स का लाभ भी दिया जाता है।

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस योजनाएं

      हर किसी की हेल्थ से संबंधित जरूरतें पूरी तरह से एक दूसरे से भिन्न होती हैं। यही वजह है कि न्यू इंडिया हेल्थ एश्योरेंस कंपनी ने सभी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काफी कॉम्प्रिहेंसिव स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बनाईं हैं। बीमाकर्ता का मुख्य उद्देश्य यही है कि देश भर के सभी लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य के लिए कवरेज दिया जाए। इसलिए कंपनी के जो हेल्थ इंश्योरेंस प्लान हैं वह इस प्रकार से हैं -

      • न्यू इंडिया टॉप अप मेडिक्लेम पॉलिसी

        यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आप अपने परिवार के छह सदस्यों के लिए ले सकते हैं। इसमें आप स्वयं, आपका जीवनसाथी, आश्रित बच्चे और माता पिता को कवरेज दिया जाता है।

        पात्रता

        • इस स्वास्थ्य पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी प्रवेश आयु 18 साल से लेकर 65 साल तक होनी चाहिए।
        • इसमें बीमा राशि 22 लाख रुपए तक है।

        विशेषताएं

        • अगर किसी पॉलिसी होल्डर को पहले से कोई बीमारी है तो उसे 48 महीने की प्रतीक्षा करने के बाद उसे कवरेज दिया जाएगा।
        • इस स्वास्थ्य पॉलिसी के अंतर्गत आयुष उपचार के लिए कवर दिया जाएगा।
        • अगर किसी बीमित व्यक्ति को मोतियाबिंद है तो उसके खर्चों का भुगतान किया जाता है।
      • न्यू इंडिया फ्लोटर मेडिक्लेम पॉलिसी

        यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी भी काफी बेहतरीन है जो आपके पूरे परिवार को कवरेज देती है। इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत आपके परिवार के छह सदस्यों को कवरेज दिया जाता है।

        पात्रता

        • इस पॉलिसी में प्रवेश करने की आयु 18 से लेकर 65 साल तक है।
        • न्यू इंडिया फ्लोटर मेडिक्लेम पॉलिसी के लिए बीमा राशि 2 लाख से लेकर 15 लाख तक है।

        विशेषताएं

        • यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी 139 से भी ज्यादा डेकेयर प्रक्रियाओं के खर्च को कवरेज देती।
        • यदि पॉलिसी होल्डर को मोतियाबिंद है तो उसे प्रत्येक आंख के लिए एसआई का 10 परसेंट तक कवर दिया जाता है।
        • यह हेल्थ इंश्योरेंस नवजात शिशु के लिए भी कवरेज देती है।
      • न्यू इंडिया आशा किरण पॉलिसी

        यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी यदि कोई व्यक्ति खरीदता है तो यह उसके परिवार की सारी मेडिकल जरूरतों को कवरेज प्रदान करती है। विशेष तौर से यह हेल्थ इंश्योरेंस सिंगल गर्ल चाइल्ड के पैरेंट्स के लिए काफी उपयुक्त है।

        पात्रता

        • इस बीमा पॉलिसी को खरीदने के लिए प्रवेश करने की आयु 18 साल से लेकर 65 साल है।
        • बेटियों के लिए प्रवेश आयु 3 महीने से लेकर 25 साल तक रखी गई है।

        विशेषताएं

        • यह बीमा पॉलिसी मोतियाबिंद के उपचार को कवरेज देती है। ‌
        • अगर बीमित व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो यह उसे कवरेज देती है।
        • एक्सीडेंट की वजह से अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है या फिर उसका कोई अंग खराब हो जाता है तो यह उसे भी कवर करती है।
      • प्रवासी भारतीय बीमा योजना पॉलिसी

        यह एक ऐसा प्लान है जिसमें प्रवासी भारतीयों को कवरेज प्रदान की जाती है।आज के समय में इंडिया के बहुत सारे लोग विदेशों में नौकरी करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को कवर करने के लिए यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बहुत ही उपयुक्त है।

        पात्रता

        • यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी 18 साल से लेकर 60 साल तक के लोगों के लिए बनाई गई है।
        • पॉलिसी होल्डर के पास वैलिड वीजा होना चाहिए और वह नौकरी के सिलसिले में विदेश में रह रहे हों। ‌

        विशेषताएं

        • अगर बीमित व्यक्ति की एक्सीडेंट की वजह से मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में उसे कंपनी दो लाख रुपए तक का भुगतान करती है।
        • यदि पॉलिसी होल्डर को कोई बीमारी हो जाती है या उसकी अचानक से मृत्यु हो जाती है या फिर उसका वर्क कांट्रैक्ट खत्म हो जाता है तो ऐसे में उसके इंडिया लौटने का सारा खर्चा कंपनी देगी।
        • इस पॉलिसी के तहत डेकेयर ट्रीटमेंट की सुविधा भी दी गई है।
      • न्यू इंडिया मेडिक्लेम पॉलिसी

        यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीकंपनी की एक काफी अच्छी योजना है जो बीमित व्यक्ति को बीमारी और चोट लगने की स्थिति में कवर प्रदान करती है। यह हेल्थ इंश्योरेंस ऐसे लोगों के लिए आदर्श है जो अपने और अपने परिवार के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं।

        पात्रता

        • इसमें प्रवेश करने की न्यूनतम आयु 18 साल से लेकर 60 साल तक है।
        • बच्चों के लिए प्रवेश आयु 3 महीने से लेकर 18 साल तक रखी गई है। ‌

        विशेषताएं

        • बीमित व्यक्ति को लॉयल्टी डिस्काउंट प्रदान किया जाता है।
        • गुड हेल्थ डिस्काउंट्स की सुविधा दी जाती है।
        • संचयी बोनस दिया जाता है।
        • स्वास्थ्य जांच की प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है।
        • इनकम टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।
      • न्यू इंडिया फैमिली फ्लोटर मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी

        बीमाकर्ता कंपनी का यह एक बेहतरीन प्लान है जिसके अंतर्गत सभी परिवार के लोगों को कवरेज दी जाती है। यह एक पूरा फैमिली प्लान है जो घर के सभी सदस्यों को सुरक्षा देता है। ‌

        पात्रता

        • प्रवेश करने की आयु 18 साल से लेकर 60 साल तक है।
        • बीमित राशि 2 लाख रुपए से लेकर 5 लाखरुपए तक है।

        विशेषताएं

        • यदि रोगी अस्पताल में भर्ती होता है तो उसके पहले और बाद के होने वाले 30 दिन और 60 दिन के खर्च को कवर किया जाता है।
        • अगर बीमित व्यक्ति को पहले से कोई बीमारी है तो वह लगातार 4 साल तक कोई क्लेम नहीं करता तो तब उसे उस बीमारी के लिए कवर दिया जाता है। ‌
        • यह हेल्थ इंश्योरेंस आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक इलाज के साथ-साथ यूनानी चिकित्सा प्रणालियों के लिए भी कवरेज देता है। लेकिन जरूरी है कि बीमित व्यक्ति का इलाज किसी पंजीकृत हॉस्पिटल में हो।
      • न्यू इंडिया जनता मेडिक्लेम पॉलिसी

        अगर कोई अपने पूरे परिवार को कवर करने के साथ-साथ स्वयं को भी कवर करना चाहता है तो यह प्लान उसके लिए उपयुक्त है। इस प्लान के अंतर्गत आप स्वयं को, अपने जीवनसाथी को और अपने आश्रित बच्चों के साथ-साथ आश्रित माता-पिता को भी कवर कर सकते हैं।

        पात्रता

        • इसमें प्रवेश करने की आयु 18 साल से लेकर 60 साल तक है।
        • बच्चों के लिए आयु सीमा 3 महीने से लेकर 65 साल तक रखी गई है। ‌
        • बीमा राशि 5 लाख रुपए से लेकर 7 लाख रुपए तक है।
        • अगर किसी साल बीमित व्यक्ति कोई क्लेम नहीं करता तो उसे 5 परसेंट तक नो क्लेम बोनस दिया जाता है।

        विशेषताएं

        • इस बीमा योजना के तहत अगर रोगी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है तो उसका खर्च कवर किया जाता है। ‌
        • एंबुलेंस चार्ज को कवर किया जाता है।
        • डे केयर ट्रीटमेंट की सुविधा।
        • आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट को भी कवर किया जाता।
        • कैटरेक्ट सर्जरी का खर्च को भी कवरेज दी जाती है।
      • न्यू इंडिया सीनियर सिटीजन मेडिक्लेम पॉलिसी प्लान

        यह बीमा पॉलिसी ऐसे लोगों के लिए है जो सीनियर सिटीजन हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी वरिष्ठ नागरिकों को बहुत ही किफायती प्रीमियम पर अनेकों प्रकार की मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

        पात्रता

        • प्रवेश करने की आयु 60 साल से लेकर 80 साल तक रखी गई है।

        विशेषताएं

        • न्यू इंडिया सीनियर सिटीजन मेडिक्लेम पॉलिसी की वैसे तो जो अधिकतम आयु है वह 80 साल तक है लेकिन इस पॉलिसी को अगर कोई व्यक्ति बढ़ाना चाहता है तो उसे बढ़ा सकता है।
        • इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर पॉलिसी होल्डर अस्पताल में भर्ती होता है तो उसके खर्चो को कंपनी द्वारा उठाया जाता है।
        • इसके अलावा एंबुलेंस शुल्क भी दिया जाता है और आयुष उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
      • न्यू इंडिया पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस प्लान

        यह भी एक काफी अच्छा स्वास्थ्य बीमा प्लान है जिसमें बीमित व्यक्ति को एक्सीडेंटल कवरेज दिया जाता है। यह हेल्थ इंश्योरेंस आप अपने अलावा लेने के साथ-साथ अपने परिवार के लोगों के लिए भी ले सकते हैं। ‌

        पात्रता

        • प्रवेश करने की आयु 5 साल से लेकर 70 साल तक रखी गई है।

        विशेषता

        • इसके तहत कई प्रकार के पर्सनल एक्सीडेंट को कवर किया जाता है। कंपनी ने काफी व्यापक प्लान बनाए हैं जिनका लाभ बीमित व्यक्ति ले सकते हैं जैसे कि ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट प्लान, इंडिविजुअल पर्सनल एक्सीडेंट प्लान, पैसेंजर फ्लाइट कूपन, जनता पर्सनल एक्सीडेंट प्लान, ग्रामीण एक्सीडेंट पर्सन प्लान इत्यादि।
        • अगर किसी बीमित व्यक्ति की डेथ हो जाती है तो उसे 100% कवरेज दी जाती है।
        • यदि पॉलिसी होल्डर का एक्सीडेंट होने पर कोई अंग क्षतिग्रस्त हो जाता है तो उसके लिए भी कवरेज कंपनी द्वारा किया जाता है।
      • न्यू इंडिया ओवरसीज मेडिक्लेम पॉलिसी

        यह हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ऐसे लोगों के लिए है जो भारत के बाहर किसी देश में जाते हैं। ‌अगर वहां पर उन्हें कोई बीमारी या फिरदुर्घटना में कोई चोट लग जाती है तो उसको कवरेज दिया जाता है। ‌यह पॉलिसी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो घूमने-फिरने या फिर बिजनेस के उद्देश्य से बाहर जाते हैं।

        पात्रता

        • प्रवेश करने की आयु 6 महीने से लेकर 70 साल तक है।

        विशेषता

        • बीमित व्यक्ति को यदि विदेश में यात्रा के दौरान कोई शारीरिक चोट या फिर बीमारी हो जाती है तो उसके लिए कवरेज दिया जाता है।
        • अगर बीमित का सामान या फिर पासपोर्ट खो जाता है तो उसका खर्च भी कवर किया जाता है।

      मैं न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन कैसे खरीद सकता हूं?

      यदि आप न्यू इंडिया इंश्योरेंस घर बैठे ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए एक अत्यधिक सरल प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार से है –

      • सबसे पहले आपको न्यू इंडिया एश्योरेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
      • वेबसाइट के होम पेज पर आपको गेट कोट का एक विकल्प दिखाई देगा उस पर आप क्लिक कर दें।
      • फिर आप हेल्थ इंश्योरेंस टैब का चयन करें। उसके बाद जो भी आपको प्लान खरीदना है उसको भी सिलेक्ट कर लें।
      • प्लान चुनने के बाद ऑनलाइन खरीदें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
      • फिर अपने बारे में सभी विवरण ठीक से भर दें। इसके अलावा अपने परिवार के सदस्यों के बारे में भी सारी जानकारी ठीक से भर दें जिनके लिए आपको पॉलिसी लेनी है।
      • सारी जानकारी ठीक से भरने के बाद उसे एक बार चेक कर लें।
      • अब आप अपनी पॉलिसी का आपको भुगतान करना है जो कि आप ऑनलाइन कर सकते हैं।
      • जब आप भुगतान कर देंगे तो उसके बाद पॉलिसी खरीदने की यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सभी जरूरी दस्तावेज आपको ईमेल कर दिए जाएंगे।

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन रिन्यूअल कैसे करें?

      न्यू इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान सी है और इसका रिन्यूअल आप बिना किसी की सहायता के ऑनलाइन कर सकते हैं –

      • अपनी पॉलिसी का रिन्यूअल कराने के लिए आप न्यू इंडिया एश्योरेंस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
      • आपको सबसे ऊपर क्विक हेल्प का एक विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें। उसके बाद फिर क्विक रिन्यूअल के ऑप्शन को चुनें।
      • यहां अब अपनी पॉलिसी के नंबर को भरने के साथ-साथ कस्टमर आईडी भी भर दें।
      • अब आपको प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
      • भुगतान के बाद आपकी पॉलिसी के रिन्यूअल के डॉक्यूमेंट आपकी पंजीकृत ईमेल पर भेज दिए जाएंगे।

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट

      अगर आप न्यू इंडिया एश्योरेंस बीमा क्लेम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंपनी दो तरह सेक्लेम करने के लिए सुविधा देती है जिनके बारे में जानकारी और इस प्रकार से है-

      कैशलेस उपचार दवा प्रक्रिया

      • ग्राहक अगर किसी बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती होता है तो तब उसे कंपनी या टीपीए को इसके बारे में सूचना देनी होती है।
      • भर्ती होने के 48 घंटे से पहले पहले बीमाकर्ता कंपनी को सूचित करना होता है। यदि रोगी कोई आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में भर्ती होता है तो ऐसे में उसे 24 घंटे के अंदर अंदर कंपनी को इस बारे में सूचित करना होता है। ‌
      • कस्टमर को चाहिए कि कैशलेस दावा फॉर्म ठीक तरह से भरकर अस्पताल में जमा कर दें।
      • यदि दावा स्वीकृत कर लिया जाता है तो तब सारा खर्च कंपनी द्वारा उठाया जाता है।

      रीइंबर्समेंट क्लेम प्रोसेस

      • अगर रोगी किसी गैर नेटवर्क अस्पताल में भर्ती हो‌ तो ऐसे में 24 घंटे के अंदर अंदर कंपनी को इस बारे में सूचना देनी होती है।
      • उसके बाद पॉलिसी धारक को चाहिए कि वह अस्पताल में अपना इलाज कराए और सारे बिल भर दे।
      • उसके बाद फिर अस्पताल के सारे दस्तावेज और डिस्चार्ज पेपर अपने पास संभाल कर रख ले।
      • फिर जब रोगी डिस्चार्ज हो जाए तो उसे 7 दिनों के भीतर कंपनी में रीइंबर्समेंट क्लेम करने के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं। ‌
      • उसके बाद फिर कंपनी के द्वारा सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसके बाद ग्राहक के किए गए क्लेम सेटलमेंट किया जाएगा।

      आवश्यक दस्तावेज

      • रोगी का नाम और उसके बारे में सारा विवरण
      • हॉस्पिटल की रसीद और बिल
      • डिस्चार्ज सर्टिफिकेट या कार्ड
      • डॉक्टर के बिल और रसीद
      • पैथोलॉजिस्ट की रसीद और पैथोलॉजिकल टेस्ट रिपोर्ट
      • अस्पतालों के कैश मेमो
      • अगर रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है तो उसका प्रमाण पत्र

      आप न्यू इंडिया एश्योरेंस बीमा प्रीमियम कैलकुलेट कैसे करते हैं?

      अगर आप न्यू इंडिया एश्योरेंस बीमा प्रीमियम की गणना करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कंपनी के ऑनलाइन टूल की सहायता ले सकते हैं। इस तरह आप अपनी जरूरत के अनुसार अपना स्वास्थ्य बीमा करा सकते हैं। आपको इस प्रकार से इस टूल की सहायता से यह सुविधा मिल जाती है कि आप अपने प्रीमियम के भुगतान के बारे में सारी जरूरी बातें जान सकते हैं। इसके अलावा आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को दूसरे हेल्थ इंश्योरेंस प्लांस से कंपेयर भी कर सकते हैं।‌

      न्यू इंडिया एश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस नेटवर्क

      न्यू इंडिया एश्योरेंस स्वास्थ्य बीमा का नेटवर्क अस्पताल काफी कॉम्प्रिहेंसिव है जिसकी वजह से ग्राहकों को इलाज के लिए कोई समस्या नहीं होती। कंपनी के नेटवर्क के अंतर्गत 1200 से भी ज्यादा अस्पताल आते हैं जहां पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में रोगी अपना इलाज करा सकते हैं। ‌

      न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी से कैसे संपर्क करें?

      पता:न्यू इंडियाएश्योरेंस,बिल्डिंग 87, एमजी रोड, फोर्ट, मुंबई

      टोल फ्री नंबर: 18004200269

      ई-मेल:tech.support@newindia.co.in

      न्यू इंडिया एश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

      Policybazaar exclusive benefits
      • 30 minutes claim support*(In 120+ cities)
      • Relationship manager For every customer
      • 24*7 claims assistance In 30 mins. guaranteed*
      • Instant policy issuance No medical tests*
      book-home-visit
      Disclaimer: The list mentioned is according to the alphabetical order of the insurance companies. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the Insurance Regulatory and Development Authority of India website www.irdai.gov.in

      *We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30- minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881.

      *Product information is authentic and solely based on the information received from the Insurer. Policybazaar is acting only as a facilitator and claims settlement shall be at the sole discretion of the Insurer. Policybazaar does not provide any medical or surgical advice or diagnosis and is not responsible for your interactions / treatment by a medical practitioner/hospital. Please consult a registered medical practitioner for any medical or surgical advice. The Information that you obtain or receive from Policybazaar, and its employees, or otherwise on the Website is for informational purposes only. As per the Insurance guidelines, you are allowed to cancel the policy with-in 30 days from the date of Issuance of policy.This option is available incase of policies with a term of one year or more.

      *All the health insurance plans cover hospitalization expenses including COVID-19 treatment cover up to the specified limits. You can also buy specific COVID-19 health insurance policies such as Corona Kavach Policy and Corona Rakshak policy.

      **All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans. #Tax Benefits are subject to changes in tax laws. GST Exemptions depend on fulfilment of qualification criteria and submission of relevant documents.

      *₹1748/month is the starting price for a 1 crore health insurance for an 18-year-old male, with no pre-existing diseases. Discount on renewal premium is subject to the number of wellness points earned in the health insurance policy. For more details about the plans, please read the sale brochure carefully to get upto 100% discount on renewal premium.

      *₹400/month is the starting price for ₹ 5 lakh Health insurance for a 30 year old male & 29 years old female, living in Delhi with no pre-existing diseases

      *₹541/month is the starting price for ₹ 10 lakh Health insurance for a 30 year old male & 29 years old female, living in Delhi with no pre-existing diseases

      *₹762/month is the starting price for ₹ 1 Crore Health insurance for a 30 year old male & 29 years old female, living in Delhi with no pre-existing diseases

      *₹243/month(₹ 8/day) is the starting price for a 5 lakh health insurance for a 20-year-old male, non-smoker, living in Bengaluru with no pre-existing diseases

      *₹2020/month is the starting price for ₹ 1 Cr Health insurance for a 50 year old male & 50 years old female, living in Bangalore with no pre-existing diseases rounded off to nearest 10.

      *₹390/month (₹13 per day) is starting price for 1 cr. Health insurance for 25 years old male, with pre-existing diseases, residing from tier 1 city rounded off to the nearest 10.

      *No medical tests are required unless requested by the insurer’s underwriter. In-case of pre-existing diseases relevant medical proof would be required as per the terms and condition of the policy opted.

      *The values taken for effective cost calculation are indicative values and may change as per the selected plan.

      *Coverage upto double the amount of Sum Insured is available on certain covers for a minimum plan of Rs. 5 Lakh on the first claim only to an individual of upto 45 years of age with no pre-existing diseases. The benefit is available with or without extra cost depending on the plan chosen.

      *Coverage of pre-existing diseases is provided by insurer as per their underwriting policy.

      *The scope of coverage may vary from plan to plan.

      ~Source: Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

      ##On ground claim assistance is available in 114 cities

      Tax Benefits are subject to changes in tax laws. GST Exemption depends on fulfilment of qualification criteria and submission of relevant documents as required by the insurers. For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure and applicable rules and regulation carefully before concluding a sale.

      STANDARD TERMS AND CONDITIONS APPLY. For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale.

      Policybazaar is a registered Composite Broker |Registration No. 742, Valid till 09/06/2024, License category- Composite Broker| Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.

      Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana - 122001 Contact Us | Legal and Admin Policies

      © Copyright 2008-2024 policybazaar.com. All Rights Reserved.

      top
      Close
      Download the Policybazaar app
      to manage all your insurance needs.
      INSTALL